अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

रायसेन जिले के दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से बंद पड़ी बिलासपुर-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन अब तक चालू नहीं हो सकी है। इससे भोपाल व विदिशा पढ़ाई के लिए आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं, दैनिक अप-डाउन करने वाले कर्मचारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रेनों के ठहराव बंद होने के कारण उन्हें मजबूरन बसों से सफर करना पड़ रहा है, जिससे न केवल समय अधिक लगता है बल्कि किराया भी ज्यादा देना पड़ता है। रोजाना अप-डाउन करने वालों के लिए यह आर्थिक बोझ बन चुका है।इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को दीवानगंज रेलवे स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपकर बिलासपुर और जोधपुर पैसेंजर ट्रेनों के दीवानगंज स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग की। ग्रामीणों ने जल्द ही ठहराव शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

इनका कहना है।

बिलासपुर और जोधपुर पैसेंजर ट्रेनों के दीवानगंज स्टेशन पर स्टॉपेज नही होने की वजह से स्कूल कॉलेज जाने वाले सैंकड़ों छात्र छात्राएं परेशान हो रहे हैं। दोनों ट्रेनों का स्टॉपेज कोरोना काल से ही बंद पड़ा हुआ है। ज्ञापन देकर पैसेंजर ट्रेनों का पुनः दीवानगंज स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग की है।

प्रकाश लोधी, स्थानीय ग्रामीण।

पैसेंजर ट्रेनों के दीवानगंज स्टेशन पर स्टॉपेज बंद होने के कारण 9 से 10 पंचायत के हज़ारों रहवासी परेशान हो रहे हैं। उन्हें मजबूरी में ज़्यादा किराया देकर बसों से सफर करना पड़ रहा है। शासन प्रशासन से शीघ्र ही समस्या के समाधान की मांग की है।

हरिप्रसाद पटेल, स्थानीय ग्रामीण

काफी समय से पैसेंजर ट्रेनों के दीवानगंज स्टेशन पर स्टॉपेज को लेकर मांग की जा रही है। लेकिन ज़िम्मेदार इस और ध्यान नही दे रहे हैं। जिसकी वजह से अपडाउनर्स सहित छात्र-छात्राएं परेशान हैं।

शरीफ खान, दीवानगंज।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28