रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट। IND28.COM

रायसेन शहर के सांची मार्ग पर स्थित वार्ड क्रमांक 4 कलेक्ट्रेट कॉलोनी मैं भगवान पशुपतिनाथ की स्थापना की जा रही है जिसको लेकर शहर में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाएं सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुई वहीं डीजे पर धार्मिक भजनों पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे शोभायात्रा रविवार दोपहर को कलेक्ट्रेट कॉलोनी परिसर से प्रारंभ हुई जो सांची मार्ग पुलिस लाइन भारत नगर रामनगर होते हुए कलेक्ट्रेट कॉलोनी पहुंची यहां पर पंचमुखी भगवान पशुपतिनाथ की पूरे मंत्र उच्चारण के साथ स्थापना पंडित द्वारा शुरू की गई। रायसेन में पहला मंदिर भगवान पशुपतिनाथ का कलेक्ट्रेट कॉलोनी के निवासी अजय गोयल ने बताया कि रायसेन शहर में भगवान पशुपतिनाथ का पहला मंदिर ही है जिसकी आज स्थापना की जा रही है। यह मंदिर कलेक्ट्रेट कॉलोनी स्कूल परिसर के पास निर्माण किया गया है इसमें भगवान पशुपतिनाथ की आज स्थापना की जाएगी वहीं शहर में स्थापना के पहले कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए।


न्यूज़ सोर्स : IND28.COM