जनसुनवाई में कायमपुर के किसानों ने नहर मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग की
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनिया के ग्राम कायमपुर के किसान मंगलवार को रायसेन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। किसानों ने कलेक्टर को आवेदन देकर ग्राम कायमपुर में आंगनबाड़ी के सामने से नहर तक जाने वाले मार्ग का सीमांकन कराते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की। किसानों का कहना है कि नहर तक जाने वाले रास्ते पर कुछ किसानों ने अतिक्रमण कर लिया है, जिससे अन्य किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया जाए, ताकि सभी किसानों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28
