11 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का स्वागत: करणी सेना ने किया व्यासपीठ का सम्मान
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मंगलवार को करणी सेना परिवार टीम जीवन सिंह शेरपुर द्वारा श्री शिवशक्ति दुर्गा हनुमान मंदिर घोंटा बाबा दरबार त्रिमूर्ति चौराहा सलामतपुर पर आयोजित हो रहे 11 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचकर व्यासपीठ एवं कथा व्यास पंडित हेमन्त शर्मा का स्वागत किया गया। इस अवसर कथा व्यास पंडित हेमन्त शर्मा द्वारा करणी सेना परिवार टीम जीवन सिंह शेरपुर की प्रसंशा करते हुए कहा गया कि करणी सेना परिवार निरंतर सनातन धर्म एवं सर्व समाज के कल्याण हेतु करती है हम आशा करते हैं कि करणी सेना परिवार जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में इसी तरह कार्य करती रहे। स्वागत अवसर पर बलवंत सिंह राजपूत तहसील अध्यक्ष, कमल सिंह राजपूत तहसील संरक्षक, दलीप सिंह राजपूत,राकेश सिंह राजपूत जिला सह सचिव,सौरभ सिंह राजपूत पूर्व तहसील अध्यक्ष,सुमित सिंह सलामतपुर विधानसभा अध्यक्ष, नितिन सिंह राजपूत विधानसभा उपाध्यक्ष,अमित सिंह राणा, नितिन सिंह राजपूत डब्बू, निशांत सिंह राजपूत मीडिया प्रभारी,अमन सिंह राजपूत सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
