विकास यात्रा के दौरान रूपेश यादव के निवास पर हुआ स्वास्थ्य मंत्री का जोरदार स्वागत

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान। IND28.COM

सलामतपुर में भाजपा नेता रुपेश यादव के निज निवास पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी का स्वागत किया गया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष बबलू मीणा, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दातार मीणा, किसान मोर्चा जिला मंत्री अवतार ठाकुर का भी स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रोहित यादव एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल महामंत्री अजीम खान, मंडल मंत्री रानू खान, रिजवान खान, गौरव ठाकुर, बंटी मालवीय ,सोनू सेन, संदीप मीणा, नरेंद्र बेदी, कृष्णा शर्मा, शाहरुख खान, अभिषेक मालवीय, एवं अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ। IND28.COM