अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

रविवार को सलामतपुर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष (100 वर्ष पूर्ण होने) के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर नगर का वातावरण पूर्णतः देशभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत दिखाई दिया। पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में चल रहे स्वयंसेवकों का यह पथ संचलन एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत प्रतीक रहा। पथ संचलन के दौरान नगरवासियों ने स्थान-स्थान पर फूलों की वर्षा कर और तिलक लगाकर स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया। सड़क किनारे खड़े नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं और बच्चों ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ जैसे घोषों के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का स्वागत किया। इस अवसर पर मीणा समाज सेवा संगठन  जिला रायसेन के पदाधिकारियों ने संचलन का स्वागत किया स्वागतकर्ताओं में संगठन के प्रदेश मंत्री दातार सिंह मीणा,जिला महामंत्री भगवान सिंह मीणा,जिला उपाध्यक्ष किशन सिंह मीणा, कमलसिंह मीणा,  लीलाकिशन मीणा, बदन सिंह मीणा, बलराम मीणा, महाराज सिंह मीणा, ओमप्रकाश मीणा, राकेश मीणा ,भाजयुमो नगर अध्यक्ष दीपक मीणा ,मण्डल अध्यक्ष प्रकाश मीणा बहादुर मीणा, कमलेश मीणा, राजेन्द्र मीणा एवं समस्त सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28