पदोन्नति मिलने पर सलामतपुर में दीवानगंज चौकी प्रभारी का हुआ भव्य
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। चौकी प्रभारी सुनील शर्मा को सहायक उपनिरीक्षक एएसआई से उपनिरीक्षक एसआई के पद पर पदोन्नत होने पर रहवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। गुरुवार को एक संक्षिप्त एवं आत्मीय कार्यक्रम के दौरान मुड़ियाखेड़ा ग्राम पंचायत के उपसरपंच शफीक खान ने पुलिस अधिकारियों का अभिनंदन किया। उन्होंने सलामतपुर थाना प्रभारी के रूप में कमान संभालने वाले श्यामराज सिंह सोमवंशी और पदोन्नत हुए चौकी प्रभारी सुनील शर्मा को फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने अधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। नए थाना प्रभारी श्यामराज सिंह सोमवंशी और नव-पदोन्नत एसआई सुनील शर्मा ने स्थानीय निवासियों का आभार व्यक्त किया तथा जनता की सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने अधिकारियों का मुंह मीठा कराकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इनका कहना है।
"पुलिस प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की नींव है।"
शफीक खान, उपसरपंच मुड़ियाखेड़ा।






























MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त