-दहशत में हैं दीवानगंज अम्बाडी गांव के ग्रामीण

नसीम अली दीवानगंज/अदनान खान सलामतपुर। प्रधान संपादक IND28.COM

रायसेन जिले के दीवानगंज में इन दिनों रिहायशी इलाके में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। शनिवार सुबह के वक्त घर के पास ही लगी पहाड़ी के नीचे दीवानगंज सागोनी निवासी छोटेलाल की बकरियां चरने पहुंची। तभी रिहायशी इलाके में पहाड़ी से उतरकर तेंदुआ पहुंच गया। और तेंदुए ने बकरियों पर हमला कर दिया। जिसमें एक बकरी के बच्चे की मौत हो गई। तो वहीं एक बकरी बुरी तरह घायल हो गई। ग्रामीणों ने शोर मचाया तब कहीं तेंदुआ भाग गया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 1 महीने से दीवानगंज अम्बाडी क्षेत्र में तेंदुए के मूवमेंट से ग्रामीण परेशान हैं। इससे पहले भी अम्बाडी में तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला किया था तो ग्रामीणों ने शोर मचाया तब कुत्ते को छोड़कर तेंदुआ भाग गया था। मगर अभी भी वन विभाग इस तेंदुए को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है।

तेदुएं के आतंक के चलते दहशत में हैं दीवानगंज क्षेत्र के ग्रामीण--- क्षेत्र के ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत का आलम यह है कि ग्रामीण पहाड़ी की ओर जाना तो दूर अंधेरा होने के बाद अपने घरों से निकलने से भी डर रहे हैं। दीवानगंज व अम्बाडी में विगत 1 महीने से हिंसक वन्यप्राणी तेंदुए की चहल-कदमी बनी हुई है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। एक बार फिर तेंदुए ने बकरियों पर हमला कर दिया। जिसमें एक बकरी के बच्चे की मौत हो गई। और एक बकरी गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक दीवानगंज के सागोनी मोहल्ला निवासी छोटे लाल की बकरियां पहाड़ किनारे पत्तियां चरने के लिए गई थी। तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसमें एक बकरी के बच्चे की मौत हो गई और बकरी बुरी तरह घायल हो गई। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग को भी सूचना दी। बता दे कि 1 महीने से तेंदुआ रिहायशी इलाके में घूम रहा है  मगर वन विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिससे ग्रामीणों में रोष का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा है कि अगर शीघ्र ही तेंदुए को नही पकड़ा गया तो हम आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान प्रधान संपादक IND28.COM