कायाकल्प टीम ने सलामतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
कायाकल्प टीम ने स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सलामतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों जैसे वार्ड, ओपीडी, डिलीवरी रूम, वैक्सीन सेंटर, लेबर रूम, किचन और गार्डन सहित पूरे परिसर का बारीकी से जायजा लिया। टीम ने अस्पताल के मेडिकल अधिकारी डॉ राम्या सक्सेना और कर्मचारियों से उनके विभागों की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और उनसे संबंधित विषयों पर सवाल-जवाब किए। अस्पताल का दौरा करते हुए डॉ. शिवरानी पिल्लई जेपी हॉस्पिटल भोपाल, गीता गौतम जेपी हॉस्पिटल भोपाल और रिंसी रॉबिन्स जॉर्ज ने कायाकल्प कार्यक्रम के तहत विभिन्न सेवाओं और व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया। इस दौरान टीम ने अस्पताल में कोई भी कमियां नही मिलने पर काफी प्रशंसा व्यक्त की अस्पताल में टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच और उपचार जैसे महत्वपूर्ण सेवाओं की प्रगति रिपोर्ट की भी जांच की गई। टीम ने अस्पताल की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाना है ताकि मरीजों को एक सुरक्षित और स्वास्थ्यप्रद माहौल प्रदान किया जा सके।
कायाकल्प अभियान के तहत सलामतपुर स्वास्थ्य केंद्र को मिल चुका है 2 लाख का पुरस्कार--रायसेन जिले में कायाकल्प अभियान के तहत साफ सफाई एवं व्यवस्थाओं में सबसे अच्छा सलामतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को माना गया है। पूरे जिले में केवल दो अस्पतालों को ही ये पुरस्कार मिला है। जिनमें रायसेन जिला चिकित्सालय एवं सलामतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर ये पुरस्कार दिया गया था। अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ राम्या सक्सेना को ये पुरस्कार मध्यप्रदेश शासन के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा मिंटो हॉल भोपाल में दिया था। पुरस्कार के रूप में 2 लाख रुपए की राशि शील्ड एवं प्रमाण पत्र दिया गया।गौरतलब है कि सांची सीबीएमो का चार्ज मेडिकल ऑफिसर डॉ रवि राठौर ने संभाला है तब से लगभग सैंकड़ों गांवों के लोग यहां इलाज कराने आते हैं। जिन्हें यहाँ पर अच्छे इलाज के साथ साथ साफ सफाई आदि व्यवस्थाए हमेशा चुस्त दुरुस्त मिलती हैं। इन्ही सब बातों को लेकर पूरे रायसेन जिले के अस्पतालों को पीछे छोड़ते हुए नगर के अस्पताल को कायाकल्प अभियान के तहत 2 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया।
