अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

रायसेन जिले के सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम महुआखेड़ा में रात्रि के समय घर पर बंधी हुई नेपाल सिंह मीणा की गाय पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे गाय की मौत हो गई। जब शोर सुनकर लोग पहुंचे तो तेंदुआ गाय को छोड़कर भाग गया। बता दें कि तेंदुए के डर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव के आसपास अक्सर तेंदुआ देखने को मिलता है। तेंदुए के डर से शाम के वक्त ग्रामीण अपने बच्चों को बाहर नहीं जाने देते हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी तेंदुए ने कुलहाड़िया वन परिक्षेत्र में गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया था। ग्राम नरखेडा के किसान बारेलाल लोधी ने बताया उसकी गाय का बछड़ा गांव से लगे पहाड़ के नीचे बाड़े में बनी टपरिया में बंधा हुआ था। साथ में और भी मवेशी थे। रात में तेंदुए ने गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया। सुबह किसान पहुंचा तो बछड़ा मरा हुआ पड़ा था। शरीर पर तेंदुए के पंजे और दांतों के निशान भी मिले हैं। इसकी सूचना उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों को दी थी। बता दें की नरखेडा और कुलहड़िया क्षेत्र में पहले भी तेंदुए ने कई मवेशियों को अपना शिकार बनाया है। वहीं ग्रामीणों में तेंदुए का भय बना हुआ है।हालांकि तेंदुए ने अभी तक किसी इंसान पर हमला नहीं किया है। लेकिन मवेशियों को जरूर अपना शिकार बना रहा है। बार-बार क्षेत्र में तेंदुए का मूवमेंट होने के बाद भी वन विभाग उसको पकड़ने के कोई इंतेज़ाम नही कर रहा है।


न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM