अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

सांची जनपद के ग्राम पंचायत शाहपुर के जोगीपुरा गांव में घर के पीछे बंधी छोटे राम अहिरवार की गाय को रात के समय तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। जब सुबह घर के लोगों ने उठकर देखा तो गाय मृत हालत में पड़ी हुई थी। और उसके शरीर पर जगह-जगह तेंदुए दांत के निशान गड़े हुए थे। वहीं मौके पर तेंदुए के पग मार्ग दिखाई दिए। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी तेंदुआ गांव के मवेशियों को अपना शिकार बन चुका है। जिससे गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा हाईवे स्थित कुलहाड़िया गांव में भी कई दिनों से तेंदुए का मूवमेंट बना हुआ है। यहां पर भी कुछ दिन पूर्व जहूर खान के घर पर बंधे एक बकरे पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। तेंदुए का हमला इतनी तेज था कि गेट पर लगे सरिये की वेल्डिंग भी टूट गई और बकरे का पैर पकड़ लिया। अचानक घर के लोगों की नींद खुली तो तेंदुआ बकरे को छोड़कर भाग गया। वहीं सुबह पशु चिकित्सालय से आए पशु चिकित्सक ने बकरे का उपचार किया। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से इस क्षेत्र में तेंदुआ देखा जा रहा है जो पालतू मवेशी और जानवरों पर हमला कर रहा है। और पास के ही गांव कुल्हाड़िया वन परिक्षेत्र में भी तेंदुए ने गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया था। 

तेंदुआ पहले भी कर चुका है शिकार---ग्राम नरखेडा के किसान बारेलाल लोधी ने बताया उसकी गाय का बछड़ा गांव से लगे पहाड़ के नीचे बाड़े में बनी टपरिया में बंधा हुआ था। साथ में और भी मवेशी थे। रात में तेंदुए ने गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया। सुबह किसान पहुंचा तो बछड़ा मरा हुआ पड़ा था। शरीर पर तेंदुए के पंजे और दांतों के निशान भी मिले हैं। इसकी सूचना उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों को दी थी। बता दें की नरखेडा और कुलहड़िया क्षेत्र में पहले भी तेंदुए ने कई मवेशियों को अपना शिकार बनाया है। हालांकि तेंदुए ने अभी तक किसी इंसान पर हमला नहीं किया है। लेकिन मवेशियों को जरूर अपना शिकार बना रहा है। बार-बार क्षेत्र में तेंदुए का मूवमेंट होने के बाद भी वन विभाग उसको पकड़ने के कोई इंतेज़ाम नही कर रहा है।


न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफI ND28.COM