जमुनिया गांव में तेंदुए का आतंक, गाय पर हमला; ग्रामीणों में दहशत
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत जमुनिया गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात तेंदुए ने एक बार फिर आतंक मचा दिया। देर रात घर के पास बंधी एक गाय पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गाय की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ गाय को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। हमले में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल गाय ग्राम जमुनिया निवासी मानसिंह लोधी की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले भी तेंदुए ने गांव के ही एक अन्य व्यक्ति की भैंस को अपना शिकार बना लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। लगातार हो रही घटनाओं से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि रात के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और पशुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।
क्षेत्र में तेंदुए का बना हुआ है मूवमेंट, अब तक 30 मवेशियों पर कर चुका हैं हमला--पश्चिम वन क्षेत्र के ग्राम कायमपुर, नरखेड़ा, कुल्हाड़िया और सत्ती गांव सहित आसपास क्षेत्र में तेंदुए के बढ़ते आतंक से ग्रामीण परेशान और भयभीत हैं। गांव में तेंदुआ लगातार मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। पिछले एक साल में तेंदुआ अब तक 30 मवेशियों पर हमला कर चुका है। कुछ दिन पूर्व भी एक ग्रामीण के घर के पीछे बंधे गाय के बछड़े पर तेंदुए ने हमला किया था। यह घटना रात करीब 2 बजे की थी। तेंदुए के हमले से बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया था और जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए उसकी मौत हो गई थी। बताया कि एक साल पहले भी उनके एक अन्य बछड़े को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। यह दूसरी बार था जब उनके मवेशी पर तेंदुआ ने हमला किया। गांव के लोग तेंदुए के डर से रातों में बाहर निकलने से डरते हैं। एक साल से तेंदुए के हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं ।ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और मवेशियों को बचाया जा सके।

‘मामला इतना आसान नहीं’: दिल्ली CM अटैक केस में हाईकोर्ट ने जताई गंभीरता
फिल्म की सफलता पर सारा अर्जुन का आभार, महाकाल मंदिर में टेकी माथा
मेरठ के व्यापारियों का दर्द: मेहनत की कमाई पर चला रहे खुद बुलडोज़र
फर्जी वोटों पर गिरी गाज, 4.96 लाख नाम हटे, मेरठ में बदली वोटर लिस्ट
कर्नल Shrikant Purohit होंगे ब्रिगेडियर, पदोन्नति को मंजूरी
इबादत का सम्मान: भारतीय सेना ने नमाज के दौरान रोका ऑपरेशन
स्टीमर पलटने से बड़ा हादसा: लुधियाना के 9 पर्यटकों की जान गई
बीजेपी का महिला आरक्षण पर फोकस: आज से बूथ स्तर पर सक्रिय होगी महिला ब्रिगेड