सत्येंद्र जोशी रायसेन। IND28.COM

रायसेन। सांची ब्लॉक की ग्राम पंचायत जमुनिया के तहत कायमपुर में तेंदुआ का आतंक है। लोग डरे हुए हैं। हालात यह हैं कि तेंदुआ के डर से शाम 6:00 बजे के बाद ही लोग अपने घरों में कैद हो जाते हैं।

दीवानगंज के पास जंगल से लगा गांव कायमपुर में जंगली जानवर तेंदुए का आतंक है। एक महा में एक दर्जन से अधिक गाय, बछड़े, जानवरों को तेंदुआ खा गया। आज रात कायमपुर में मनोज सिंह ठाकुर के घर में गाय बांधने के स्थान पर रात को इस गाय को जंगली जानवर तेंदुए ने गला और मुंह से खाने का प्रयास किया। तभी गाय के चिल्लाने की आवाज को सुन लोग चिल्लाए गाय को घायल कर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। गांव के निवासी मनोज सिंह ठाकुर, सुरेश कुशवाहा आदि लोगों ने बताया कि यह स्थिति आए दिन की देखने को मिल रही है। वन विभाग को कई बार आवेदन दे चुके हैं। इस तरह की घटनाएं कायमपुर में बहुत हो चुकी हैं। तेंदुए ने मार दिए हैं। मगर अभी तक कोई भी इस पर कार्यवाही नहीं हुई है।

 

इनका कहना है

वन मंडल अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि तुरंत एक्शन लिया जा रहा है टीम भेजी जा रही है।

न्यूज़ सोर्स : सत्येंद्र जोशी रायसेन।