गीदगढ़ में तेंदुए का आतंक, ईंट भट्टे पर गधे के बच्चे को बनाया शिकार
-तेंदुआ अब तक 22 मवेशियों पर कर चुका है हमला
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला ग्राम गीदगढ़ से सामने आया है, जहां शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात एक तेंदुए ने ईंट भट्टे पर बंधे गधे के तीन महीने के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। यह घटना ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों और आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बना रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गीदगढ़ के अलावा नरखेड़ा, अंबाड़ी और दीवानगंज क्षेत्र में भी तेंदुए की गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं। शनिवार सुबह अंबाड़ी गांव स्थित मड़ माता मंदिर के पास एक तेंदुआ अपने शावक के साथ दिखाई दिया, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है और क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती मौजूदगी को गंभीरता से लेने की अपील की है। लगातार हो रही तेंदुए की गतिविधियों से लोगों की जानमाल को खतरा बना हुआ है।
तेंदुआ अब तक 22 मवेशियों पर कर चुका हैं हमला--ग्राम नरखेड़ा और कुल्हाड़िया सहित आसपास क्षेत्र में तेंदुए के बढ़ते आतंक से ग्रामीण परेशान और भयभीत हैं। गांव में तेंदुआ लगातार मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। पिछले एक साल में तेंदुआ अब तक 22 मवेशियों पर हमला कर चुका है। कुछ दिन पूर्व भी पंचायत चौकीदार चिरौंजी लाल लोधी के घर के पीछे बंधे गाय के बछड़े पर तेंदुए ने हमला किया था। यह घटना रात करीब 2 बजे की थी। तेंदुए के हमले से बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया था और जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए उसकी मौत हो गई थी। चिरौंजीलाल ने बताया कि एक साल पहले भी उनके एक अन्य बछड़े को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। यह दूसरी बार था जब उनके मवेशी पर तेंदुआ ने हमला किया। गांव के लोग तेंदुए के डर से रातों में बाहर निकलने से डरते हैं। एक साल से तेंदुए के हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से अब तक न तो तेंदुए को पकड़ा गया है और न ही पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार का मुआवजा दिया गया है।ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और मवेशियों को बचाया जा सके।
क्षेत्र में तेंदुए के आतंक के चलते विभाग लोगों को कर रहा है सतर्क--कुछ दिन पूर्व ही थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रात्रि करीब 2 बजे तेंदुए ने घर के पास बंधी बकरियों पर हमला कर दिया था। इस हमले में दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित बकरी पालक रंजीत गीर ने बताया कि तेंदुआ पास स्थित पहाड़ी क्षेत्र से मोहल्ले में आया और अचानक बकरियों पर झपट पड़ा। बकरियों की चीख-पुकार सुनकर उनकी बुआ की नींद खुली, जिन्होंने तत्काल परिजनों को जगाया। जब तक वे मौके पर पहुंचे, तेंदुआ भाग चुका था और दो बकरियों की जान जा चुकी थी, वहीं सात बकरियां गंभीर रूप से घायल थीं।ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब तेंदुए की आमद देखी गई हो। इसके पहले भी आस-पास के क्षेत्रों में जंगली जानवरों की मौजूदगी देखी गई है, लेकिन इस बार तेंदुए के हमले ने लोगों में डर और चिंता बढ़ा दी है।

राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य