सृजन कार्यक्रम में बच्चों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली, थाना प्रभारी ने बताए साईबर क्राइम से बचाव के तरीके
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सामुदायिक पुलिसिंग के अन्तर्गत पुलिस विभाग वेलस्पन फाउंडेशन के सहयोग से एकिकृत हायर सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में सृजन कार्यक्रम किया जा रहा है । सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों का पुलिस थाना सलामतपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी द्वारा बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली समझाई। उन्हें लॉकअप, अभिलेख कक्ष और रोजमर्रा के कामों की जानकारी दी गई। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी द्वारा बच्चों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने के तरीके बताए। उन्होंने बाल अपराध से जुड़े कानूनों की जानकारी दी। यातायात सुरक्षा को लेकर जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर हेल्प लाइन नम्बर, 112, 1090, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर की जानकारी दी गई।कार्यक्रम मध्य प्रदेश पुलिस , वेलस्पन फाउंडेशन के सहयोग से क्रियान्वयन संस्था निवसीड बचपन भोपाल संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 मार्च 2026)
शीत्सांग की नई पहल, विकास और आधुनिकता की ओर बढ़ता कदम
स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही पंडवानी गायिका तीजन बाई पर सतर्क निगरानी