महाशिवरात्रि महापर्व को लेकर पुलिस ने थाना क्षेत्र में निकाला फ्लैगमार्च
वसीम कुरैशी सांची रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
बुधवार महाशिवरात्रि का महापर्व मनाने की नगर में जोरशोर से तैयारी चल रही हैं तथा नगर भर मे विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन की रूपरेखा तय की जा रही हैं इस अवसर पर नगर भर मे नगर भगवान भोले के जयकारों से गुंजायमान होगा इस मौके पर नगर के किन्नर समाज ने भी किन्नर समाज की गुरु खुशी शर्मा के नेतृत्व में किन्नरों ने भी नगर भर मे शिवबारात निकालने की रूप रेखा तैयार की है इस अवसर पर भव्य आयोजन किया जायेगा नगर भर के शिवमंदिरों सहित तमाम मंदिरों की सजावट की गई है ।इस महाशिवरात्रि का पावन पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कडे इंतजाम कर लिए हैं तथा नगर भर मे पुलिस की चौकसी बढा दी गई है इस महापर्व के संपन्न कराने के लिए आज नगर में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे के मार्गदर्शन मे एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी नितिन अहिरवार सहित पुलिस अधिकारी सहित दलबल के साथ सांची नगर में विभिन्न मार्ग से होते हुए फ्लेगमार्च निकाला ।जिससे यह महापर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके इसके साथ ही पुलिस ने गुलगांव मे भी फ्लेगमार्च निकाल कर संदेश दिया कि इस महापर्व को शातिपूर्वक संपन्न कराया जा सके ।इस अवसर पर थाना प्रभारी नितिन अहिरवार ने बताया कि थानांतर्गत क्षेत्र भर मे महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस चाकचौबंद हो चुकी है एवं नगर भर मे गश्त बढा दी गई है तथा अशांति फैलाने वाले एवं असामाजिक तत्वों शराबियों पर विशेष नजर रखी जा रही है ।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश