रायसेन में रविवार को छाया रहा सबसे घना कोहरा, फसलों में पाला पढ़ने के आसार

-रायसेन में बीते तीन दिनों से पड़ रही है कड़ाके की ठंड
अदनान खान रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28.COM
रविवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे और सर्द हवाओं के साथ हुई। विजिबिलिटी 20 मीटर रह गई। खेत और खुले मैदाने में फसलों पर ओस बूंदे जमी रही। वहीं कोल्ड डे जैसे हालात बने हुए है। बीती रात का तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया है। दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। किसानों की माने तो फसलों पर पाला पढ़ने से नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओ के कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। आगे कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। आपको बता दे रायसेन में इस सीजन का सबसे ज्यादा घना कोहरा और बीती रात का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। सुबह सही लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।