1 अन्य मामले में विकलांग व्यक्ति की पत्नी भी लापता

-सलामतपुर पुलिस ने मामला दर्जकर लिया जांच में

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28 NEWS हर खबर पर पैनी नज़र

थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 22 वर्षीय युवती जो घर से कॉलेज जाने का कहकर निकली थी। वो लापता हो गई है। घटना 16 जुलाई की बताई जा रही है। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का कहीं कोई पता नही चला तो पिता ने सलामतपुर थाने में लड़की की गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाने पहुंचे प्रभुलाल वंशकार पिता फूल सिंह वंशकार निवासी दीवानगंज ने बताया कि उनके 4 बच्चे हैं। सबसे बड़ी लड़की मोहनी वंशकार उम्र 22 वर्ष भोपाल के सेम कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। वह प्रतिदिन दीवानगंज से बस में बैठकर कॉलेज जाती है। 16 जुलाई को भी वह घर से सुबह 7:50 पर कॉलेज जाने के लिए निकली थी। लेकिन जब शाम सात बजे तक भी घर वापस नही आई तो पिता प्रभुलाल ने बस ड्राइवर संजय को फ़ोन किया तो उसने बताया कि मोहनी तो आज कॉलेज गई ही नही थी। परेशान पिता ने रिश्तेदारी में पता किया लेकिन मोहनी का कहीं कोई पता नही चल सका। अब उन्होंने लड़की को ढूंढने में पुलिस की मदद मांगी है।

विकलांग पति से हुई पत्नी की लड़ाई, गुस्से में पत्नी घर से लापता-----समीपस्थ गांव गाडरखेड़ी में रामकिशन रावत का परिवार रहता है। जो मेहनत मजदूरी करके अपना गुज़र बसर कर रहा है। रामकिशन के 8 बच्चे हैं। जिनमें 7 लड़के और 1 लड़की है। इनके सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। और सभी अपने परिवार के साथ गांव में ही अलग अलग रहते हैं। 16 जुलाई को इनके बड़े लड़के राजू रावत जो एक पैर से विकलांग है का अपनी पत्नी कला बाई उम्र 40 वर्ष से किसी बात पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। पत्नी कला बाई गुस्से में बिना बताए घर छोड़कर कहीं चली गई है। काफी खोजबीन की लेकिन कला बाई का कहीं पता नही चला। अब विकलांग राजू रावत ने पुलिस से पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है।

इनका कहना है।

2 अलग अलग मामलों में 1 युवती और 1 महिला बिना बताए लापता हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर दोनों की तलाश की जा रही है। दोनों को शीघ्र ही दस्तयाब किया जाएगा।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28 NEWS