अदनान खान रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28.COM

रायसेन नगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत चौपड़ा से प्राचीन किले तक सोमवार सुबह तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक,युवा एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी भी शामिल हुए। प्राचीन किले पर स्थित शिव मंदिर में तिरंगा रैली एवं सावन सोमवार के अवसर पर बड़ी संख्या में देश भक्त एवं श्रद्धालु शामिल हुए। जिन्होंने तिरंगा रैली के माध्यम से नागरिकों से अपील की घर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराए। तिरंगा रैली में देश भक्ति के नारे के साथ साथ बम-बम भोले के भी जयकारे लगाए गए। इस तिरंगा रैली में रायसेन फोर्ट एवं अन्य सामाजिक एवं धाार्मिक संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। नायब तहसीलदार नरेश सिंह राजपूत ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा रैलियों का आयोजन कर इस स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों से यही अपील की जा रही है कि वो अपने अपने घरों पर जरूरत तिरंगा फहराए। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता राहुल परमार ने बताया कि तिरंगा रैली निकाले का उद्देश्य नागरिकों एवं युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत किए जाने के साथ साथ आजादी का महत्व भी बताना है। युवा कपिल धाकड़ ने बताया की आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सोमेश्वर धाम तक तिरंगा रैली निकाली गई।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM