-भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के सलामतपुर मेन रोड की घटना

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर भाजपा नेता के घर के सामने देर रात एक आयशर मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर फर्शी तोड़ते हुए नाली में घुस गया। वो तो गनीमत रही कि कोई बड़ी अनहोनी होने से बच गई। मामले की जानकारी देते हुए भाजपा नेता रितेश अग्रवाल ने बताया कि देर रात उनके घर के सामने एक मिनी आयशर ट्रक एमएच02 एफएक्स 3662 जो विदिशा की और से भोपाल की और जा रहा था। अनियंत्रित होकर फर्शी तोड़ते हुए नाली में घुस गया। वो तो गनीमत रही कि रात का मामला होने के कारण उनके घर के बाहर बच्चे वगैरह नही थे। वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर वाहन अंधी रफ्तार से चलते हैं। इनकी वजह से आए दिन हाइवे पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस मार्ग से दिन भर में लगभग दस हज़ार छोटे बड़े वाहन निकलते हैं। जिसकी वजह से हाइवे पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। इन तेज़ रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के प्रयास होना चाहिए। वरना बड़ी अनहोनी होने से इंकार नही किया जा सकता।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28