सांचेत रायसेन से सतीश मैथिल। IND28.COM

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला रायसेन द्वारा आत्मा परियोजना अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र नकतरा रायसेन में एक दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष जसवंत बबलू मीणा, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा मेले में लगाए गए विभिन्न प्रकार के स्टालों का अवलोकन किया। एवं जिले भर से आए किसानों को सम्बोधित किया। किसान मेले में तरह तरह के विभागीय एवं उन्नत शील किसानो द्वारा स्टाल लगाकर किसानों को तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में कलेक्टर रायसेन अरविन्द कुमार दुबे, डीडीए रायसेन एन पी सुमन, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र रायसेन डॉ स्वप्निल दुबे, मण्डल अध्यक्ष सांचेत बीरेंद्र बघेल, सांचेत मण्डल प्रभारी ब्रजेश चतुर्वेदी, वरिष्ट नेता डॉ मनमोहन चोकसे ओमप्रकाश मीणा सिंधिया फैंस क्लब जिला अध्यक्ष राज मीणा जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र बघेल, सोनू मीणा, मण्डल अध्यक्ष देवनगर अमन सक्सेना, मण्डल अध्यक्ष खरबई लीला किशन मीणा ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कालूराम विश्वकर्मा पूर्व सरपंच गोल्डी चौहान जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना पोर्ते जनपद पंचायत सदस्य कल्पना मनीष बबेले, मनीष चौकसे मीडिया प्रभारी रोहित साहू मण्डल महामंत्री सुनील साहू, ब्रजेश चौधरी आदि वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधिगण एवं सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी व समस्त जिले के उन्नत शील किसान सम्मिलित हुए।

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM