उड़ीसा के पंचायती राज विभाग के 17 सदस्यीय दल ने नरखेड़ा पंचायत का किया भ्रमण
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सोमवार को उड़ीसा के पंचायती राज विभाग के 17 सदस्यीय दल ने एक्सपोज़र विजिट के तहत सांची विकासखंड के ग्राम पंचायत नरखेड़ा का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य मध्य प्रदेश में चलाई जा रही पंचायत स्तर की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के बारे में जानकारी प्राप्त करना था।दल ने ग्राम पंचायत में चल रहे विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया और योजनाओं के प्रभाव का आकलन किया। इस दौरान अधिकारियों ने पंचायत की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों के विवरण प्रस्तुत किए। दौरे के दौरान सांची ब्लॉक के अधिकारी, ग्राम पंचायत नरखेड़ा के सरपंच रामदयाल लोधी और सचिव लक्ष्मीनारायण शाक्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने उड़ीसा के दल को पंचायत स्तर पर किए गए विकास कार्यों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उड़ीसा के इस दौरे का उद्देश्य अन्य राज्यों में लागू सफल योजनाओं और नवाचारों को समझना और उन्हें अपने राज्य में लागू करना है। जानकारी के अनुसार यह दल उड़ीसा जिले के भुवनेश्वर ट्रेनिंगसेंटर एसआईआरडी से आया था।






























बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर