साँची विश्वविद्यालय में चुनिंदा सीटों पर प्रवेश का अवसर
-सांची विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में प्रवेश
-ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से भरना होगा फॉर्म
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर स्तिथ सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में चुनिंदा सीटों पर प्रवेश का अवसर मिल रहा है। सीयूईटी एवं अन्य प्रक्रिया की बची हुई सीटों पर विश्वविद्यालय स्तर पर सीधे प्रवेश मिलेगा। प्रवेश शाखा की अधिसूचना के अनुसार, छात्रों की आसानी को देखते हुए विश्वविद्यालय में विभागीय स्तर पर ही छात्र एडमिशन ले सकेंगे।
सांची विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु छात्र ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से 28 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र पूर्व में आयोजित प्रवेश परीक्षाओं में सम्मिलित नहीं हो सके थे या प्रवेश परीक्षा में असफल रहे थे उनके लिए भी पसंदीदा पाठ्यक्रम में शामिल होने का अवसर है। विश्वविद्यालय 29 अगस्त को प्रवेश के लिए पात्रता रखने वाले छात्रों की सूची जारी करेगा। जिसके बाद छात्र 31 अगस्त 2025 को विश्वविद्यालय के संबंधित विभाग में जाकर सीधे प्रवेश संबंधी औपचारिकता पूरी कर सकते हैं। विभाग स्तर पर पात्रता संबंधी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद विश्वविद्यालय पात्र पाए जाने वाले छात्रों की सूची 02 सितंबर 2025 को जारी करेगा। जिसके आधार पर छात्र 03 सितंबर से 08 सिंतबर 2025 के बीच फीस तथा दस्तावेज़ जमाकर एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण कर 09 सितंबर से कक्षा में शामिल हो सकते हैं।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
मंडावली में खूनी खेल, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला; मौत से मचा हड़कंप
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत