साँची यूनिवर्सिटी में झंडा वितरण कार्यक्रम, छात्रों ने निकाली रैली
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भारत सरकार के घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्यप्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान को बडे उत्साह से लागू किया है। इसी कड़ी में सलामतपुर स्तिथ साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में कई रचनात्मक और प्रेरणादायक गतिविधियाँ हो रही हैं जिनमें तिरंगा आधारित कला और रंगोली प्रदर्शन: कॉलेज परिसर को तिरंगे के रंगों से सजाना, रंगोली बनाना।पत्र लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता: तिरंगे के इतिहास और महत्व पर आधारित प्रतियोगिता, तिरंगा यात्रा और बाइक रैली--
कॉलेजों में NCC और NSS यूनिट्स के माध्यम से तिरंगा रैली निकाली गई। इसके साथ ही सेल्फी विद तिरंगा, तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर www.harghartiranga.com पर अपलोड की गई। साँची विश्वविद्यालय में इसी कड़ी में सभी छात्रों और कर्मचारियों को झंडा वितरित किया गया। झंडा वितरण प्रभारी कुलगुरु प्रो नवीन कुमार मेहता और कुलसचिव विवेक पाण्डे द्वारा किया गया। झण्डा वितरण के उपरांत विश्वविद्यालय परिसर में रैली भी निकाली गई। सभी शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
