CRPF की असिस्टेंट कमांडेंट ने सलामतपुर स्कूल के कैरियर अवेयरनेस कार्यक्रम में की शिरकत
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलामतपुर में वेलस्पन ग्रुप की ओर से कैरियर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके भविष्य के करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन देना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की असिस्टेंट कमांडेंट कुमारी रंजीता शामिल हुईं। उन्होंने छात्रों को अपने अनुभव साझा करते हुए करियर में अनुशासन, समर्पण और मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सफलता का मार्ग कठिनाइयों से होकर गुजरता है, लेकिन यदि हम अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखते हैं और उसके लिए पूरी लगन से प्रयास करते हैं, तो सफलता निश्चित है। इस अवसर पर वेलस्पन ग्रुप के प्रतिनिधियों ने विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्रों को आत्मनिर्भर बनने और सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, वेलस्पन ग्रुप के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश