अदनान खान सलामतपुर रायसेन। प्रधान संपादक IND28.COM

रायसेन जिले में इस बार समर्थन मूल्य पर हो रही गेहूं खरीदी में भुगतान की प्रक्रिया से कई किसान अब भी भुगतान के लिए इंतजार करने पर मजबूर है। जिले के हजारों किसान गेहूं बेचने के 2 महीने बाद भी खाली हाथ हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है सांची जनपद के अंतर्गत आने वाले गांव अम्बाडी निवासी पहलाद सिंह ठाकुर का जिन्होंने लगभग 2 महीने पहले समर्थन मूल्य पर 300 क्विंटल गेहूं बेचा था। जिसकी राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है किसान ने बताया कि उसने कर्ज लेकर 2 मई को बेटे की शादी की है। अब लोगों का कर्ज वापस देना है। कर्जदार परेशान कर रहे हैं। ऐसे में उसकी उपज का पैसा नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कर्जदार रोजाना घर पर खड़े रहते हैं। अपनी ही मेहनत की फसल की राशि समय पर नहीं मिल रही है। जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे किसान बैंकों के चक्कर लगा लगा कर परेशान हैं बता दें कि प्रदेश में समर्थन मूल्य में अपनी उपज बेचना अब किसानों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।  दो माह बाद भी किसान भुगतान पाने के लिए भटक रहा है। अधिकारियों की उदासीनता के कारण आज किसानों के खाने के लाले पड़े हुए हैं। एक किसान किस तरह खेती करे और किस तरह से अपने परिवार का पेट पाले।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान प्रधान संपादक IND28.COM