सतीश मैथिल/अभिषेक लोधी सांचेत रायसेन। (IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

शासकीय माध्यमिक शाला परिसर सांचेत में शुक्रवार को 11बजे से वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की छांयाचित्र पर पुष्प अर्पित करके किए जाएंगे। इस अवसर पर प्राथमिक माध्यमिक के छात्र-छात्राओं द्वारा कई मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच कल्याण सिंह लोधी, उपसरपंच बाबूलाल लोधी के हाथों बाल कलाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा। माध्यमिक शाला के शिक्षक ब्रजमोहन सेन ने कहा कि हमारे संस्था में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक शाला महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक एवं रंगा रंग कई प्रस्तुतियां होने बाली है। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष में एक बार ऐसा महोत्सव छात्र-छात्राओं के लिए अति आवश्यक है क्योंकि बोर्ड परीक्षा नजदीक है। जिसके चलते बच्चों के मन में मानसिक तनाव रहता है।ऐसा मनोरंजक कार्यक्रम उत्सव होने से तनाव दूर होती है और साथ में क्षेत्र के लोगों के लिए मनोरंजन का दिन भी होता है। वार्षिक उत्सव समापन समारोह के अवसर पर शिक्षक आराध्या नगोत्रा ने कहा कि हमारे क्षेत्र के छात्र-छात्राएं काफी होनहार हैं।शिक्षा के साथ-साथ अपने संस्कृति को भी संजोए रखना अतिआवश्यक है। बाल कलाकरो द्वारा शिक्षाप्रद एवं मनमोहन प्रस्तुतियां की जाएंगी जिससे हम काफी उत्साहित हैं हम उम्मीद करते हैं कि शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे से पढ़ाई करें डॉक्टर वकील इंजीनियर उच्च पदों को हासिल करके अपने माता-पिता समाज एवं संस्था क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस अवसर  संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं क्षेत्र के कई लोग उपस्थित होंगे।

 

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM