वेलस्पन और सिंटेक्स ने उत्साहपूर्वक मनाया ‘दान उत्सव 2025’, जरूरतमंदों को मिला सहयोग
-600 किलोग्राम सूखा राशन और 250 यूनिट अन्य आवश्यक वस्तुएँ की एकत्रित
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची जनपद के जमुनिया में स्तिथ वेलस्पन कॉर्पोरेशन लिमिटेड और सिंटेक्स द्वारा ‘दान उत्सव 2025’ को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित इस विशेष अभियान में कुल 286 लोग शामिल हुए जिन्होंने महात्मा गांधी वृद्धा आश्रम, रायसेन को सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर 600 किलोग्राम सूखा राशन और 250 यूनिट अन्य आवश्यक वस्तुएँ एकत्रित की गईं। यह पहल समाज के प्रति संवेदनशीलता और सामुदायिक कल्याण की भावना को दर्शाती है। दोनों कंपनियों ने इस आयोजन के माध्यम से “साझा मानवता” और “सेवा के संकल्प” का संदेश दिया। वेलस्पन और सिंटेक्स की यह सामाजिक पहल न केवल जरूरतमंदों के जीवन में सहारा बनी बल्कि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) की एक प्रेरणादायक मिसाल भी साबित हुई।






























शमी को नजरअंदाज किए जाने की बात से गांगुली ने किया इनकार, बताया क्या है असली तस्वीर
चिदंबरम ने BRICS के नतीजों पर उठाए सवाल, थरूर ने बताया भारत के लिए रणनीतिक फायदा
52/2 के स्कोर पर पाकिस्तान का खेल थमा, इंग्लैंड की बढ़त अब भी 268 रन
बिग बॉस 20 में शुरू हुआ पहला बड़ा विवाद, यंग डीएसए और कनिका मान आमने-सामने
BRICS में आसान होगा व्यापार? पीयूष गोयल ने बाजार और भुगतान व्यवस्था पर दिया जोर
18 अमेरिकी सुरक्षित, लेकिन 70 अब भी लापता; नेपाल त्रासदी पर अमेरिका का बयान
बदहाली का शिकार: भोई कॉलोनी सहित आधा दर्जन गांवों की पक्की सड़क की आस टूटी
बेटी के मामले में घिरे पिनाराई विजयन, BJP ने कहा- अब पद पर बने रहने का हक नहीं