बिजली वसूली अभियान में सक्रिय हुई विद्युत कंपनी की टीमें, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
वसीम कुरैशी सांची रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मार्च महीने में विद्युत मंडल की टीमें अपने वसूली लक्ष्य 12,9 करोड़ को पूरा करने के लिए पूरे क्षेत्र में सक्रिय हो गई हैं। सांची सहित आसपास के गांवों में बकाया बिजली बिलों के भुगतान को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।जानकारी के अनुसार विद्धुत वितरण कंपनी ने क्षेत्र भर मे 12,9 करोड़ रुपये की लक्ष्य राशि वसूलने टीम गठित कर दी है।इन टीमों ने न केवल दिन के समय, बल्कि रात के अंधेरे में भी गांव-गांव जाकर बिजली वसूली के प्रयास तेज कर दिए हैं। टीमों ने अपनी सक्रियता से 75 लाख रुपये वसूली करने मे सफलता प्राप्त कर ली है इस बकाया दारो की सूची में नगर परिषद पर 40 लाख रुपये बकाया है एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर 7 लाख रुपये बकाया एवं पीएचई विभाग पर 1 करोड़ 68 लाख सरकारी स्कूलों से 38 लाख रुपये सहित सांची शहर पर 72 लाख रुपए बकाया वसूली अभियान तेज कर दिया गया है। तथा बकाया राशि भुगतान न करने पर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन विच्छेदन कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।बिजली कनेक्शन की विच्छेद कार्यवाही के तहत बकाया दारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके अलावा, टीमों द्वारा लगातार ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें बकाया बिलों का भुगतान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बिजली वसूली की यह मुहिम मार्च के अंत तक पूरी करने का लक्ष्य है।वहीं, कलेक्टर ने भी विद्धुत मंडल के अधिकारियों को इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि वसूली अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और निर्धारित लक्ष्य को समय रहते पूरा किया जाए।टीमों द्वारा इस तरह के ठोस कदम उठाने से यह उम्मीद जताई जा रही है कि क्षेत्र में बिजली वसूली में सुधार होगा और बकाया राशि में कमी आएगी।इस अभियान को लेकर लोगों से भी अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने बकाया बिलों का समय पर भुगतान कर विद्युत सेवाओं को बेहतर बनाने में योगदान करें।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश