दिव्यांग बेटे ने ट्राई साइकिल से दी मां को मुखाग्नि, सोशल मीडिया पर वायरल
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची के आमखेड़ा गांव में मानवता और संघर्ष की मिसाल पेश करने वाली एक घटना सामने आई है। दिव्यांग ओमप्रकाश अहिरवार उम्र 35 वर्ष ने अपनी मां छोटी बाई अहिरवार के निधन पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। चलने-फिरने में असमर्थ ओमप्रकाश ने अपनी ट्राई साइकिल के सहारे न केवल मां को मुखाग्नि दी, बल्कि चिता की परिक्रमा भी की। ओमप्रकाश के पिता बुजुर्ग हैं और बड़ा भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ। ऐसे में परिवार की यह जिम्मेदारी दिव्यांग ओमप्रकाश ने निभाई। इस घटना ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है और सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। गांव के लोगों ने ओम प्रकाश के साहस और जज्बे की सराहना की। उनकी इस हिम्मत भरी कहानी ने दिखाया कि शारीरिक अक्षम होने के बावजूद इंसान अपने कर्तव्य को पूरा कर सकता है। इस घटना ने संवेदनशीलता और संघर्ष की अनूठी प्रेरणा दी है।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश