मुड़ियाखेड़ा ग्राम पंचायत में पंचों को वेतन का इंतज़ार, तीन साल में सिर्फ एक बार भुगतान
-पंचों ने जनपद सीईओ से की शिकायत, बकाया वेतन जल्द दिलाने की मांग तेज
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली मुड़ियाखेड़ा ग्राम पंचायत में निर्वाचित पंचों को उनके पंचवर्षीय कार्यकाल के तीन वर्षों में सिर्फ एक बार ही वेतन मिलने का मामला सामने आया है। पंचायत के वार्ड नंबर 4 से पंच एवं उप सरपंच शफीक खान ने बताया कि पंचायत में कुल 12 पंच हैं, लेकिन सभी को अब तक केवल एक बार ही वेतन प्राप्त हुआ है।
शफीक खान ने कहा कि इस संबंध में जनपद पंचायत सीईओ को लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार का समाधान नहीं हुआ है। पंचों का कहना है कि नियमित बैठकों व पंचायत कार्यों में समय देने के बावजूद उन्हें निर्धारित मानदेय नहीं मिल रहा, जिससे वे आर्थिक रूप से परेशान हैं। पंचों ने जिला प्रशासन से जल्द बकाया वेतन भुगतान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय पर मानदेय नहीं मिला, तो वे आगे आंदोलन करने पर भी मजबूर हो सकते हैं। ग्रामीणों का भी मानना है कि पंचायत प्रतिनिधियों को समय पर वेतन मिलना आवश्यक है, ताकि वे गांव के कार्यों में और अधिक सक्रियता से योगदान दे सकें।

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”