आयुष विभाग में नहीं हो रहा पंचकर्म, डॉक्टर बैठ रहे प्राइवेट क्लीनिक पर विभाग का कार्य भी प्रभावित
सत्येंद्र जोशी रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिला मुख्यालय पर आयुष अधिकारी अनुराधा पाटील को आयुष अधिकारी का चार्ज दे दिया गया। इसमें ना तो योग्यता देखी गई और ना ही मूल पदस्थापना एवं केंद्र की दूरी, अब हालात ऐसे हुए की आयुष अधिकारी पाटिल ना दो अपने केंद्र पर मरीजों को देख पा रही हैं और ना ही विभाग के कार्य को, परिणाम मरीज परेशान हो रहे हैं।
अधिकारी की पद स्थापना योग्यता के आधार पर होना चाहिए मापदंड को देखकर ही डाऔ डिस्पेंसरी का चार्ज राज्य सरकार को देना चाहिए था। उच्च अधिकारि डाऔ का चार्ज डिस्पेंसरी का प्रभार एवं कार्यालय का चार्ज दे देते हैं लेकिन ये नहीं देखते की जिसको चार्ज दिया जा रहा हैं उसका औषधालय कार्यालय से कितना दूर है और उस पद के लिए सिर्फ वरिष्ठता ही नहीं उसकी योग्यता भी देखना चाहिए। ग्राम औषधालय मरीजों के लिए महत्वपूर्ण होता इस बात का ध्यान नहीं दिया गया है। नियम को ताक में रखते हुए नियम विरुद्ध नियुक्ति करदी गई। इसका परिणाम यह हुआ कि सारे काम काज प्रभावित हो रहे हैं। जानकारी है कि आयुष अधिकारी के पास बाग पिपरिया का भी काम देखने के निर्देश होने के बावजूद यह डिस्पेंसरी नहीं पहुंच रही हैं। इसके चलते मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही हैं। हम बता दें आपके लिए की डाओ के चार्ज में कार्यालय के साथ साथ डिस्पेंसरी को भी देखने के निर्देश दिए गए हैं। आयुष विभाग के हालात यह हैं कि जिला मुख्यालय पर पंचकर्म की सुविधाएं होने के बावजूद पंचकर्म नहीं हो रहे हैं। जानकारी है कि रायसेन का आयुष पंचकर्म के लिए है लेकिन आज तक यहां पंचकर्म नहीं होने की वजह से मरीजों में नाराजगी देखने को मिली है। पंचकर्म के डॉक्टर ड्यूटी पर न रहकर ऑफिस में डॉ अनुराधा पाटील का काम देख रहे हैं।
आयुष डॉक्टर चला रहे खुद की डिस्पेंसरी--डिस्पेंसरी में आने वाले लोगों को सरकारी दवाईयां ना दे कर शॉप मे आकर मेडिसिन लेने को और उनको वहीं दिखाने को बोलते हैं।
ग्राम ओषालयों के लिए खरीदा गया लाखों का फर्नीचर मेडिसिन ऑफिस में ही सढ़ रही हैं--जानकारी है कि आयुष औषधालयों के लिए फर्निचर खरीदा गया था। दवाइयां खरीदी गई थीं। लेकिन आज तक वह आफिस में ही रखा हुआ है। उसे डिस्पेंसरी तक नहीं पहुचाया गया है।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक ने लिखा पत्र--इन्दर सिंह परमार मंत्री, उच्च शिक्षा, आयुष तकनीकि शिक्षा डॉ. सीमा चौधरी, मेडीकल ऑफीसर, आयुष डिस्पेंसरी सालेरा जिला रायसेन से प्राप्त आवेदन मूलत संलग्न हैं। जिसमें उन्होंने अपने आवेदन के आधार पर अवगत कराया है कि जिला आयुष अधिकारी का प्रभार योग्यता से शासकीय अनुसार 26.05.2024 को मिला था, परन्तु डॉ. अनुराधा पाटिल, मेडीकल ऑफीसर बालाघाट से रायसेन स्थानांतरण हो कर आई को जिला आयुष अधिकारी के पद पर पदस्थ कर दिया गया है, इस संबंध में आवेदिका ने अपनी योग्यतानुसार पुनः जिला आयुष अधिकारी का प्रभार प्रदान करवाये जाने हेतु अनुरोध किया है।अतः डॉ. सीमा चौधरी, मेडीकल ऑफीसर को उनकी योग्तानुसार पुनः जिला आयुष अधिकारी का प्रभार प्रदान किये जाने हेतु संबंधितों को निर्देशित करने का कष्ट करें।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश