अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलामतपुर में उच्च श्रेणी शिक्षिका की सेवानिवृत्त पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाला के उच्च श्रेणी शिक्षिका के पद पर पदस्थ मीरा मिश्रा सेवानिवृत हो गई हैं। वह सलामतपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उच्च श्रेणी शिक्षिका के पद पर 2014 से पदस्थ थीं। उन्होंने स्कूल में लगभग दस वर्षों तक सेवाएं दी हैं। उनके द्वारा पढ़ाए गए कई छात्र-छात्राएं उच्च पदों पर पदस्थ हैं। उनका नाम बहुत ही संघर्षशील शिक्षकों में आता है। उन्होंने अपने पद पर रहते हुए कई शासकीय दायित्वों का वखूबी निर्वहन किया। जिसके लिए उनको कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से प्रमाण पत्र प्राप्त हुए। उनका विदाई समारोह स्कूल परिसर में ही आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों सहित स्कूल के समस्त स्टाफ ने मिलकर उनको पुष्प गुच्छ, हार माला पहनाकर स्वागत किया। एवं इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के प्राचार्य अक्षय गोयल, लीलाकिशन मीणा, रश्मि चक्रधर, रागनी त्रिपाठी, अशोक साहू, सुरेश मेहरा,अनिता रानी, रेनू भार्गव, शालिनी भावसार, मनोज वर्मा, कल्याण सिंह जनशिक्षक, एएन राय, निज़ाम अहमद कुरेशी, सुनीता सैनी, कीर्ति सक्सेना, खालको सर, मंगल दास, सरवेश पाटिल, देवेंद्र साहू, सुरभि गिरी, सलाम मंसूरी यशोदा मेहर, प्रियंका तिवारी सहित स्कूल के स्टॉफ व परिवार जन एवं ग्रामीण जन मौजूद थे।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM