भगवान सिंह मेहर को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई
-सलामतपुर में भी आतिशबाजी कर किया स्वागत
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सम्राट अशोक सागर परियोजना विदिशा उपसंभाग क्रमांक 8 सहायक ग्रेड 2 के भगवान सिंह मेहर सलामतपुर को सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में सम्राट अशोक सागर संभाग दो विदिशा के कार्यपालन यंत्री रमेश चौहान और अनुविभागीय अधिकारी रामप्रकाश मिश्रा एवं समस्त स्टाफ द्वारा शाल एवं श्रीफल से स्वागत कर सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी। इस दौरान समस्त स्टाफ के लोगों ने भी भगवान सिंह मेहर को हार-फूल से भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में मौजूद सम्राट अशोक सागर संभाग दो विदिशा के कार्यपालन यंत्री रमेश चौहान और अनुविभागीय अधिकारी रामप्रकाश मिश्रा ने सभी लोगों को संबोधित करते हुए बड़े बाबू सहायक ग्रेड 2 के भगवान सिंह मेहर के कार्यकाल की प्रशंसा कर बताया कि वह कई वर्षों से उन्होंने सम्राट अशोक सागर परियोजना उपसंभाग 8 में सेवाएं दे रहे हैं। जिनका सेवा कार्यकाल बेदाग रहा है। और इनकी जहां-जहां भी नियुक्ति रही है वहां पर इन्होंने अपनी कर्मठता दिखाते हुए बेहतरीन कार्य को अंजाम दिया है। भगवान सिंह मेहर सम्राट अशोक सागर परियोजना उपसंभाग 8 विदिशा में बड़े बाबू सहायक ग्रेड 2 के पद पर कई वर्षों से सेवा कर रहे हैं। शुक्रवार को इनके सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में सभी लोगों का इतना स्नेह पाकर भगवान सिंह मेहर की आँखें भर आईं। उन्होंने सभी स्टॉफ और नगर वासियों का सहयोग के लियें आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि सलामतपुर कस्बे में रहने वाले भगवान सिंह मेहर ने सम्राट अशोक सागर परियोजना उपसंभाग 2 में उनके सेवा कार्यकाल में हमेशा स्थानीय नागरिकों और अधिकारियों की हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। और अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रहे लोगों ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश