अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28.COM

शुक्रवार को त्रिमूर्ति चौराहे पर अखिल भारतीय लोधी लोध क्षत्रिय महासभा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन समाज की 21 सूत्रीय मांगों को पूरा नही करने को लेकर किया गया था। जिसमें आसपास क्षेत्रों के काफी लोग शामिल हुए। अखिल भारतीय लोधी लोध क्षत्रिय महासभा मध्यप्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष महेश नरवरया द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोधी समाज पर हो रहे अत्याचार, भेदभाव, सरकार में भागीदारी ना देने एवं वादा खिलाफी के लिए शिवराज सिंह चौहान मुख्य के खिलाफ़ मेढ़की सलामतपुर त्रिमूर्ति चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया गया है। जिसमें अखिल भारतीय लोधी महासभा के समस्त पदाधिकारी समाज बन्धु उपस्थित थे। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में सांची नगर अध्यक्ष दौलत लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष किसान महापंचायत डॉ. लखपत सिंह लोधी, हेमराज लोधी पगनेश्वर, नंदकिशोर लोधी पगनेश्वर, पुरुषोत्तम लोधी मेढ़की, शैतान लोधी, शेषराम लोधी, विजय लोधी, कृपाराम लोधी, मलखान लोधी, देवल लोधी, मंगल लोधी मौजूद थे। वहीं अन्य समाज के लोगों जिनमें  शोभाराम यादव, बलवंत राजपूत, गोलू रैकवार, बंटी रैकवार और नीलेश रैकवार का समर्थन मिला।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM