अदनान खान सांची रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

कोलकाता में 8 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के विरोध में प्रदेश के साथ सांची सिविल  अस्पताल के डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी करते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। अस्पताल के डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान सिविल अस्पताल की ओपीडी भी बंद रही। सभी डॉक्टरों ने अस्पताल में विरोध जताया। एक घंटे तक डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर रहे सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू रही।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफI IND28