गद्दी करार में जंगली जानवरों का कहर, किसान की 2 एकड़ गेहूं फसल पूरी तरह चौपट
-पीड़ित किसान ने शासन प्रशासन से की नुकसान के मुआवजे की मांग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र
सांची जनपद क्षेत्र की अम्बाडी पंचायत के गद्दी करार गांव में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक किसानों के लिए बड़ी चिंता का कारण बन गया है। खेतों में घुसकर जंगली जानवर लगातार गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में किसान गुलाब सिंह शाक्य की तीन एकड़ जमीन में बोई गई गेहूं की फसल में से लगभग 2 एकड़ की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है।किसान का कहना है कि बीज, खाद, सिंचाई और मेहनत में भारी लागत लगाई गई थी, लेकिन अब फसल बर्बाद होने से लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। गुलाब सिंह शाक्य ने बताया कि रात के समय जंगली जानवर खेतों में घुस आते हैं और पूरी फसल चौपट कर देते हैं। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा दिलाने और जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। क्षेत्र के अन्य किसान भी इस समस्या से परेशान हैं और वन विभाग से जल्द कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।
इनका कहना है।
जंगली जानवर रात रात भर परेशान कर रहे हैं मेरी पूरी 2 एकड़ गेंहू की फसल नष्ट कर दी है। हम फसल बचाने के लिए कोई उपाय भी नहीं कर पा रहे हैं। करंट लगा नहीं सकते मार सकते नहीं है जानवर को। क्योंकि गवर्नमेंट ने रोक लगा रखी है। हमने खाद बीज सहित अन्य सामग्री कर्ज पर ली थी। वह खर्च निकालना ही मुश्किल हो रहा है। अब मेरी शासन प्रशासन से मांग है कि हमारे नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
गुलाब शाक्य, पीड़ित किसान।
गद्दी करार क्षेत्र में कई किसान जंगली सुअरों सहित अन्य जानवरों के आतंक से परेशान है। जंगली जानवर रात भर गेहूं की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। यह जानवर पहाड़ की ओर से आते हैं। और पूरी फसलों को बर्बाद कर कर चले जाते हैं। हमारी वन विभाग से मांग है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान कर किसानों को राहत प्रदान करें।
रितेश ठाकुर, पीड़ित किसान।
