ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर हिमालय में अंजना ने लहराया तिरंगा
-6119 मीटर ऊंचाई पर अंजना यादव ने भारतीय सेना और शहीदों को किया नमन
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
“ऑपरेशन सिंदूर” की पहली वर्षगांठ के अवसर पर सलामतपुर थाना क्षेत्र के छोटे से गांव सेमरी की अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव ने हिमालय की 6119 मीटर ऊंची चोटी पर तिरंगा और “ऑपरेशन सिंदूर” का बैनर लहराकर भारतीय सेना, शहीद नागरिकों और राष्ट्रभक्ति को समर्पित अनूठा संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भारत की शक्ति, साहस और वीर सैनिकों के त्याग व बलिदान को श्रद्धांजलि है।
अंजना यादव ने बताया कि हिमालय की ऊंचाइयों पर लहराता तिरंगा और ऑपरेशन सिंदूर का बैनर उन वीर जवानों के सम्मान का प्रतीक है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष भारतीय नागरिकों की स्मृति में यह अभियान उन्हें भावुक कर देता है। गौरतलब है कि “ऑपरेशन सिंदूर” भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 6-7 मई 2025 की रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चलाया गया एक बड़ा सैन्य अभियान था। यह कार्रवाई 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26-27 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी। बताया गया कि पहलगाम हमले में कई महिलाओं ने अपने पति खो दिए थे। इसी दर्द और शहादत की भावना को सम्मान देते हुए इस सैन्य अभियान का नाम “ऑपरेशन सिंदूर” रखा गया। अंजना यादव ने कहा कि उन्हें गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वह एवरेस्ट बेस कैंप से दुनिया की सर्वोच्च चोटियों तक पहुंचकर “ऑपरेशन सिंदूर” के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहती हैं। उन्होंने भावुक स्वर में कहा, “पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए उन भारतीयों को मैं नमन करती हूं, जिन्होंने बंदूक की नोक पर भी कहा — हम हिन्दू हैं, हिंदुस्तानी हैं। जय हिंद, जय हिंद की सेना।”
इन प्रमुख ऊंची चोटियों पर चढ़ चुकी हैं अंजना--अंजना यादव कई ऊंची चोटियों पर देश का तिरंगा फहरा चुकी हैं। जिनमें माउंट फ्रेंडशिप पीक 17346 फिट, माउंट यू नाम पीक 20000 फिट, माउंट रेनोक पीक 16023 फिट, माउंट कालापट्टर पीक 18192 फिट, माउंट गोकू पीक 17929 फिट, माउंट पतासु पीक 13800 फिट के साथ ही 19 किलो मीटर गंगा राफ्टिंग ऋषिकेश , ऑल ओवर गेम्स में 17 नेशनल खेल चुकी हैं। कबड्डी खो-खो, ताइक्वांडो, विसवाल आदि में भी खेल चुकी हैं। अंजना यादव ने माउंटट्रेनिंग बेसिक बीएमसी कोर्स हिमालयन इंस्टीट्यूट से किया है जिसके भारत में तीन ही संस्थान है। और दुनिया का सबसे ऊंचा महाद्वीप माउंट एवरेस्ट है उसका वेस कैंप पर भी तिरंगा फहराया है। वह अभी हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन कंपनी के साथ जा रही हैं। और इसके अलावा भी वह रक्तदान, जलसेवा, पर्यावरण आदि में रुचि रखकर विभिन्न कार्य करती रहती हैं।

कारोबारी दुनिया में हलचल, सात जगहों पर जांच एजेंसी की दबिश
Mamata Banerjee Case: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटे का समय दिया
हाईकोर्ट में राजनीतिक उथल-पुथल, संजय पाठक की मौजूदगी में सुनवाई स्थगित
चार मंत्रियों को अहम विभाग देकर असम सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
जबलपुर EOW टीम का एक्शन, SDM कार्यालय का कर्मचारी गिरफ्तार
महिला सहायता योजना पर तमिलनाडु की राजनीति गरमाई, स्टालिन ने उठाए सवाल
विश्वविद्यालय की लैब में चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
ट्रंप की यात्रा पर व्हाइट हाउस ने साफ किया रुख, ताइवान मुद्दा सबसे अहम
ईंधन बचाने के लिए दिल्ली में सख्ती, कर्मचारियों को दो दिन WFH का आदेश
‘एमएसपी से कम कीमत पर खरीद हो अपराध’, जीतू पटवारी की मांग