सतीश मैथिल/अभिषेक लोधी सांचेत रायसेन। IND28.COM

क्षेत्र में पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश से भक्तिमय माहौल हो गया है।सगोनिया गांव में हो रहे रामयज्ञ के निमित्त बुधवार को काशी से आए वैदिक विद्वानों ने पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश की पूजा कर यजमानों को यज्ञशाला में प्रवेश कराया। सुबह दस बजे से वैदिक मंत्रोच्चारण की ध्वनि से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यज्ञाचार्य पं. लक्ष्मी नारायण शास्त्री के निर्देशन में काशी के विद्वानों ने गणपति पूजन के पश्चात पंचांग पूजन करते हुए मंडप प्रवेश की पूजा की।इस दौरान यज्ञ के यजमानों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे। भव्य यज्ञशाला के पीले वस्त्र पहने यजमानों के बीच काशी से आए वैदिक आचार्यों पं. लक्ष्मी नारायण शास्त्री, पंडित अरुण शास्त्री, पंडित लक्ष्मीकांत शास्त्री बिट्टूू शर्मा विदिशा द्वारा जब मंत्रोच्चारण शुरू किया गया तो अनायास ही हर कोई मंत्रध्वनी की दिव्यता से पर प्रभावित होकर वहां खींचा चला आया। इस दौरान यज्ञ समिति के सदस्य व स्थानीय लोग पूरी तन्मयता से यज्ञ कार्यक्रम के संचालन में सहभाग करते रहे। मंत्रों की गूंज के बीच धूप दीप नैवेद्य की सुंगंध जैसे चारों तरफ फैलती जा रही थी वैसे वैसे वातावरण अपने आप दिव्यता को धारण करता चला जा रहा था।सुंदर कलाकृतियों से बने यज्ञ मंडप के चारों तरफ स्थानीय लोगों की कतारबद्ध श्रृंखला आंख बंद कर ईश्वर का स्मरण करते हुए उस दिव्यता को आत्मसात करने में जुटे रहे। यज्ञाचार्य पंडित लक्ष्मी नारायण शास्त्री महाराज ने बताया कि इस श्रीराम यज्ञ काा समापन गुरुवाार को भंडारेे के साथ क्या जाएगाा।

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM