-होगी शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा एवं हनुमान पुनर्स्थापना

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर ख़बर पर पैनी नज़र)

वनगंवा गांव के हनुमान मंदिर ठाकुर मोहल्ला में 3 से 9 मई तक पंचकुंडीय श्रीराम यज्ञ का आयोजन हो रहा है। यज्ञ का समय सुबह 8 बजे से 12 बजे तक एवं 4 बजे से 6 बजे तक और कथा का समय दोपहर 01 बजे से 04 बजे तक रखा गया है। यज्ञ में यज्ञाचार्य एवं कथाव्यास पं. रामजीकृष्ण महाराज ने बताया कि कलयुग में श्रीराम नाम अधारा, यानि भगवान श्री राम के यज्ञ के दर्शन करने मात्र से पाप कट जाते हैं।इस दौरान शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा, श्री हनुमानजी की पुर्नस्थापना होगी। कार्यक्रम में महंत भोलेस्वरूप ब्रम्हचारी सरियन अब रामपुर मंदिर, तपोमूर्ती शंकरानंद महाराज सिद्ध स्थान सगरझिरी का सानिध्य प्राप्त होगा। यज्ञीय कार्यक्रम में रविवार 03 मई - कलश यात्रा एवं कथा प्रारंभ, सोमवार 04 मई पीठ स्थापन मण्डप पूजन, मंगलवार 05 मई,अग्नी स्थापन हवन प्रारंभ, बुधवार 06 मई देर्वाचन एवं हवन, गुरुवार 07 को देर्वाचन एवं हवन, शुक्रवार 08 मई को देर्वाचन एवं मूर्ती स्थापना वहीं शनिवार 09 मई को पूर्णाहुति एवं भण्डारा के साथ यज्ञ का समापन होगा।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28