-यात्रा 4 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची टोरिया वाली काली माता मंदिर रतनपुर

-सलामतपुर थाना पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से रही तैनात

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

सोमवार को मां दुर्गा हिन्दू उत्सव समिति कटसारी के तत्वाधान में विशाल चुनरी पगयात्रा एवं महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास क्षेत्र के सैंकड़ों महिलाएं, बच्चे व पुरुष शामिल हुए। सुरक्षा की दृष्टि सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी पुलिसकर्मियों के साथ मोके पर मोजूद रहे। विशाल चुनरी पगयात्रा सोमवर को सुबह 12 बजे कटसारी गांव के मंदिर से प्रारंभ होकर शाम लगभग 7 बजे टोरिया वाली काली माता मंदिर रतनपुर गांव में पहुंची।जहां माता के दरबार में ग्यारह सो मीटर लंबी विशाल चुनरी अर्पित की गई। 

रास्ते में लगभग सौ स्थानों पर चुनरी यात्रा का भव्य स्वागत हुआ---विशाल चुनरी यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल हुए। गौरतलब है कि कटसारी गांव में विशाल चुनरी पगयात्रा लगातार कई वर्षों से क्षेत्र में निकाली जा रही है। इस वर्ष भी चुनरी यात्रा में सलामतपुर, रातातलाई, कटसारी, रतनपुर, तिजालपुर, त्रिमूर्ति चौराहा, मेढ़की, सुआखेड़ी, सुकासेन, राजीवनगर, ढकना चपना सहित आसपास गांवों से हज़ारों भक्त शामिल हुए।

4 किलोमीटर पैदल चलकर पुहंची ग्राम रतनपुर काली माता मंदिर-- सोमवार सुबह 12 बजे कटसारी गांव के मंदिर से शुरू हुई 11 सो मीटर लंबी चुनरी यात्रा 4 किलोमीटर पैदल चलकर टोरिया वाली काली माता मंदिर रतनपुर गांव शाम 7 बजे पहुंची। रास्ते में पड़ने वाले लगभग सौ स्थानों पर विशाल चुनरी यात्रा का स्वागत किया गया। चुनरी यात्रा में शामिल होने के लिए आसपास क्षेत्रों के लगभग 50 गांवों से महिलाएं, पुरुष व बच्चे सुबह से ही कटसारी गांव पहुंच गए थे।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28