सत्येंद्र जोशी रायसेन। IND28.COM

देवनगर के ऑल सेंट्स स्कूल, ऑक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल देवनगर में जाकर थाना देवनगर कार्यवाहक उप निरीक्षक राम रोहित ने स्टाफ के साथ जाकर छात्र-छात्राओं व शिक्षक शिक्षकों को यातायात जागरूकता पखवाड़े में यातायात के नियमों से अवगत कराया। जैसे दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर चलें, चार पहिया वाहन का सीट बेल्ट बांध कर चलें, वाहन चलाते समय किसी भी तरह के नशे के सेवन से दूर रहें तथा नाबालिक बच्चों को वाहन ना चलाने दें। आदि जानकारी बताई गई, तथा पंपलेट का वितरण किया गया। यातायात संकेतों की कॉपी भी वितरण की गई।

 

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM