सतीश मैथिल सांचेत रायसेन। (IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

ग्राम टिकोदा में सप्तदिवसीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन बुधवार से होने जा रहा है। जिसमें महायज्ञ प्रारंभ होने से पहले ग्राम गुदावल से ग्राम टिकोदा श्री राम जानकी मंदिर कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई कथा के प्रथम दिन बुधवार को श्री शिव शक्ति महायज्ञ की कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आरंभ हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर एकत्रित हुए। श्री शिव शक्ति महायज्ञ कथा के प्रथम दिन बघेल परिवार द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैण्ड बाजे के साथ शुरू हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे, युवती व महिलाओं ने हिस्सा लिया। दोपहर के समय कलश के साथ महिला पुरुषों ने बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण की हुई कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं। कलश यात्रा विभिन्न मार्गो से निकाली गयी। कलश यात्रा का जगह- जगह स्वागत किया गया।शोभा यात्रा का जगह-जगह लोगो ने पूरी आस्था और गुरूदेव के जयकारे के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर शोभा यात्रा पर खुले आकाश से पुष्प वर्षा की गई।कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो गया। राधे-राधे के उद्घोष से माहौल भक्ति के रस में डूब गया। इसके बाद मंत्रोच्चारण के बीच पुरोहितों द्वारा कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। यज्ञ आचार्य ने विधिविधान पूर्वक पूजन संपन्न कराया, यज्ञ अचार्य पं, हरिनारायण शास्त्री व्यास पीठ पर आसन होने के पश्चात् माल्यापर्ण कर,उपरणा (शाल ) ओढ़ाकर स्वागत किया गया।इस के उपरांत पंडित हरिनारायण शास्त्री द्वारा कथा शुरू की गई। पंडित जी ने बताया इस श्री शिव शक्ति महायज्ञ के अयोजक समस्त ग्रामवासी और समस्त बघेल परिवार है जिसमें सभी क्षेत्रवासियों का विषेश योगदान हैं।

 

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र