सांची से छीद धाम तक 120 किमी का सफर तय कर निकलेगी सद्भावना यात्रा
वसीम कुरैशी सांची रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
समाज संगठन और सभी सनातनियों को संगठित करने का बीड़ा उठाया है क्षत्रिय समाज के संगठन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने इसके तहत 8 मार्च से चार दिवसीय सद्भावना यात्रा जो 120 किलोमीटर का लंबा सफर तय करेगी और सांची से 8 मार्च को सुबह सुबह 7 बजे महाराणा प्रताप नगर सांची से भव्य जुलूस के माध्यम से यात्रा प्रारंभ होगी। जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजबहादुर सिंह राणा वरिष्ठ पदाधिकारी संतोष सिंह राणा भूपेंद्र सिंह तोमर राजेंद्र सिंह राजपूत कुबेर सिंह राजपूत के साथ बड़ी संख्या में समस्त सामाजिक कार्यकर्ता एवं सनातनी इस सद्भावना यात्रा में शामिल होंगे यह यात्रा ग्राम कुआ ग्राम नागोरी ग्राम बिलोरी होते हुए पगनेशवर पहुंचेगी इसके बाद शाम तक यह यात्रा रायसेन होते हुए नकतरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी इसके बाद दूसरे दिन सुबह 6 बजे यह यात्रा सुल्तानपुर होते हुए बड़ी हाईवे पर रात्रि विश्राम करेगी इसके बाद यह तीसरे दिन यह यात्रा बाड़ी हाईवे से प्रारंभ होकर बाडी होते हुए समनापुर में रात्रि विश्राम करेगी इसके बाद चौथे दिन यह यात्रा समनापुर से रवाना होकर बरेली होते हुए छीद धाम पहुंचकर प्रसादी वितरण एवं भंडारे के बाद समाप्त होगी। इस यात्रा का सबसे बड़ा उद्देश्य यह है कि समस्त सामाजिक संगठनों को एक झंडे के नीचे लाकर अपनी आवाज को बुलंद करना आज विभिन्न सामाजिक संगठन अलग-अलग विचारधाराओं के तहत कार्य कर रहे हैं जिसमें आपस में बैमनसयता एवं प्रतिस्पर्धा हो रही है इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यही है कि समस्त सामाजिक संगठनों को एक झंडे के नीचे लाया जाए यह यात्रा लगातार चार दिनों तक चलेगी इसमें कई सनातनी राजनीतिक प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी नेता भी सम्मिलित होंगे।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश