पिपलिया चांद गांव से शुरू हुई 151 मीटर लंबी चुनरी पगयात्रा का सैंकड़ों स्थानों पर हुआ स्वागत
-यात्रा 25 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची परवरिया माता मंदिर
-सलामतपुर थाने के पुलिसकर्मी रहे सुरक्षा की दृष्टि से तैनात
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
गुरुवार को पिपलिया चांद गांव के हनुमान मंदिर से 151 मीटर लंबी विशाल चुनरी पगयात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा गांव से सुबह 10 बजे के लगभग् प्रारंभ होकर बेरखेड़ी चौराहा, सोजना, मुक्तापुर, सलामतपुर, रातातलाई, त्रिमूर्ति चौराहा होते हुए लगभग पच्चीस किलोमीटर पैदल चलकर परवरिया के माता मंदिर पहुंची। जहां पर माता को 151 मीटर लंबी विशाल चुनरी अर्पित की गई। चुनरी यात्रा में आसपास क्षेत्र के सैंकड़ों महिलाएं, बच्चे व पुरुष शामिल हुए। सुरक्षा की दृष्टि से सलामतपुर थाने के पुलिसकर्मियों का अमला मौके पर मोजूद रहा।
रास्ते में लगभग कई स्थानों पर चुनरी यात्रा का भव्य स्वागत हुआ---पिपलिया चांद गांव में ग्रामीणों के सहयोग से निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल हुए। चुनरी यात्रा का बेरखेड़ी चौराहे, सोजना, मुक्तापुर, सलामतपुर कस्बे, रातातलाई मेन रोड, त्रिमूर्ति चौराहा सहित मेढ़की गांव में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। गौरतलब है कि पिपलिया गांव के ग्रामीण हर वर्ष विशाल चुनरी पगयात्रा लगातार कई वर्षों से क्षेत्र में निकालते आ रहै हैं।
25 किलोमीटर पैदल चलकर पुहंची ग्राम परवरिया माता मंदिर-- गुरुवार सुबह 10 बजे हनुमान मंदिर से शुरू हुई 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा 25 किलोमीटर पैदल चलकर माता मंदिर परवरिया में दोपहर के समय पहुंची। रास्ते में पड़ने वाले बेरखेड़ी चौराहे, मुक्तापुर, सलामतपुर, रातातलाई, त्रिमूर्ति चौराहा, मेढ़की सहित कई स्थानों पर विशाल चुनरी यात्रा का स्वागत किया गया। चुनरी यात्रा में शामिल होने के लिए आसपास क्षेत्रों के लगभग 1 दर्जन गांवों से महिलाएं, पुरुष व बच्चे सुबह से ही पिपलिया चांद गांव पहुंच गए थे।

नए स्मार्टफोन नथिंग फोन (4ए) की है आकर्षक डिजाइन
बंगाल को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा आरोप, गिरफ्तारी की जताई आशंका