-देश की 22 चोटियों पर चढ़ चुकी हैं रायसेन जिले की अंजना

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

'पेडल टू प्लांट 2025' अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव ने मंगलवार को सलामतपुर थाने में ग्रामीणों सहित गणमान्य नागरिकों को जलवायु परिवर्तन रोकने का संदेश दिया। उन्होंने यात्रा के दौरान सलामतपुर थाना परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में अंजना यादव का कस्बे के गणमान्य नागरिकों और थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने हार फूल से स्वागत किया। उनके साथ निक्षा बारोट, निशा और निलेश भी यात्रा में शामिल हैं। अंजना ने अपनी सफलता की यात्रा साझा की। सभी को लक्ष्य तय कर मिशन की तरह मेहनत करने की सलाह दी। मोबाइल का सही उपयोग कर ज्ञान और कौशल बढ़ाने की बात कही। उन्होंने बताया कि वह आठ खेलों में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। अब तक देश की 22 चोटियों पर चढ़ चुकी हैं। कार्यक्रम में सुनारी सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह राजपूत, थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, गंगाराम चौकसे, मंडल अध्यक्ष रीतेश अग्रवाल, बल्लभ अग्रवाल, डॉ सुरेश यादव, हरीश मालविया, शंकर मेहरा, तोरण सिंह राजपूत, राहुल मैथिल, मुकेश मीणा राजपाल यादव, लालजीराम चौकसे मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद अंजना यादव ने थाना परिसर में दो पौधे लगाए।अंजना अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक 4000 किमी की साइकिल यात्रा पर हैं। 60 दिनों में 100 शहरों में पौधरोपण करेंगी।

इन प्रमुख ऊंची चोटियों पर चढ़ चुकी हैं अंजना--अंजना यादव कई ऊंची चोटियों पर देश का तिरंगा फहरा चुकी हैं। जिनमें माउंट फ्रेंडशिप पीक 17346 फिट, माउंट यू नाम पीक 20000 फिट, माउंट रेनोक पीक 16023 फिट, माउंट एवरेस्ट बेस कैम्प17598 फिट, माउंट कालापट्टर पीक 18192 फिट, माउंट गोकू पीक 17929 फिट, माउंट पतासु पीक 13800 फिट के साथ ही 19 किलो मीटर गंगा राफ्टिंग ऋषिकेश , ऑल ओवर गेम्स में 17 नेशनल खेल चुकी हैं। कबड्डी खो-खो, ताइक्वांडो, विसवाल आदि में भी खेल चुकी हैं। अंजना यादव ने माउंटट्रेनिंग बेसिक बीएमसी कोर्स हिमालयन इंस्टीट्यूट से किया है जिसके भारत में तीन ही संस्थान है। और दुनिया का सबसे ऊंचा महाद्वीप माउंट एवरेस्ट है उसका वेस कैंप पर भी तिरंगा फहराया है। वह अभी हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन कंपनी के साथ जा रही हैं। और इसके अलावा भी वह रक्तदान, जलसेवा, पर्यावरण आदि में रुचि रखकर विभिन्न कार्य करती रहती हैं। कुछ समय पूर्व ही उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पौधरोपण किया है।

इनका कहना है।

में साईकिल से अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक 4000 किमी की यात्रा करूंगी। और 60 दिनों में 100 शहरों में पौधरोपण भी करेंगे। उन्होंने सभी को लक्ष्य तय कर मिशन की तरह मेहनत करने की सलाह दी।

अंजना यादव, अंतराष्ट्रीय पर्वतारोही।

मंगलवार को सुबह थाना परिसर में 100 शहरों की साइकिल यात्रा पर निकली रायसेन जिले के सेमरी गांव की पर्वतारोही अंजना यादव का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में थाना परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

रीतेश अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28