बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए 67 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, विहिप और बजरंग दल ने किया भव्य स्वागत
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त को क्षेत्र से विश्व प्रसिद्ध बाबा बूढ़ा अमरनाथ जी के दर्शन हेतु 67 श्रद्धालुओं का एक जत्था पूरी आस्था और उत्साह के साथ रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पूर्व सभी शिवभक्तों का विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी तीर्थयात्रियों का मंगल तिलक लगाकर, पुष्पमालाएं पहनाकर और गले में भगवा दुपट्टा डालकर अभिनंदन किया। साथ ही श्रद्धालुओं का मुंह मीठा कराकर उन्हें सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया।
स्वागत में मौजूद रहे वरिष्ठ पदाधिकारी और समाजसेवी---श्रद्धालुओं के विदाई एवं सम्मान समारोह में विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद पाराशर, जिला उपाध्यक्ष गोपाल जी राठौड़, जिला मंत्री राजेश लोधी, जिला सह मंत्री सुमेर सिंह ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष पंडित देवेंद्र शर्मा एवं नगर अध्यक्ष अभी कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर के प्रमुख समाजसेवी रितेश अग्रवाल, अनिल शर्मा और दीपेश पाराशर सहित कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी मौजूदगी से श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।
अनूप अग्रवाल बने यात्रा प्रभारी--कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विहिप प्रखंड अध्यक्ष पंडित देवेंद्र शर्मा ने बताया कि इस संपूर्ण धार्मिक यात्रा को सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए बजरंग दल के जिला सह संयोजक अनूप अग्रवाल को यात्रा प्रभारी नियुक्त किया गया है। जत्थे के रवाना होते ही पूरा परिसर 'हर-हर महादेव' और 'जय बाबा बूढ़ा अमरनाथ' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।






























MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार