-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भोपाल में SSB जवानों के साथ SBI स्टॉफ ने किया सामूहिक योग कार्यक्रम

अदनान खान भोपाल। एडिटर इन चीफ IND28.COM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में भारतीय स्टेट बैंक नीलबड़ शाखा भोपाल द्वारा एसएसबी जवानों के साथ स्मार्ट पार्क श्यामला हिल्स भोपाल में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 100 एसएसबी जवान एवं अन्य योग साधकों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह डिप्टी कमांडेंट एसएसबी, तीरले कुनबी समाज भोपाल के अध्यक्ष सुरेश खडसे, बिग एफएम 92.7 की आरजे पीहू, वहीं नीलबड़ भोपाल SBI ब्रांच के मैनेजर आशीष तिवारी, वैभव श्रीवास्तव, नितिन खडसे, महेंद्र कुमार सामरिया, शैलेन्द्र पाल मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन योगा गुरु ज्योति खडसे के द्वारा किया गया। 21 जून को दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्य की पहली किरण के साथ बड़ी संख्या में नागरिक योग कर रहे हैं। यह विचार भारतीय स्टेट बैंक नीलबड़ भोपाल ब्रांच के मैनेजर आशीष तिवारी ने स्मार्ट पार्क श्यामला हिल्स भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में व्यक्त किए। श्री तिवारी ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया। व्यक्ति को सुखी रहने के लिए स्वस्थ्य रहना जरूरी है और स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है। सभी को अपनी जीवन शैली में योग को शामिल करना चाहिए। इससे निश्चित रूप से स्वस्थ्य रहेंगे और सुखी रहेंगे। उन्होंने कहा कि योग से हमारी कार्य-क्षमता बढ़ती है। इसे जीवन के अभिन्न रूप में अपनाएँ। इससे स्वस्थ शरीर, प्रखर बुद्धि, सकारात्मकता और ऊर्जा प्राप्त होगी और हम जिले के, प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सकेंगे। योग स्वस्थ रहने का सबसे सशक्त माध्यम है। और योग से हमारी शारीरिक क्षमता बढ़ती है तथा मन भी ऊर्जा, आनंद और प्रसन्नता से भरा रहता है। योग शरीर, मन, बुद्धि और आस्था का समुच्चय है। योग शरीर को स्वस्थ, मन को नियंत्रित, अनुशासित और प्रसन्न रखता है। हम सभी को मिलकर भोपाल को औऱ स्वच्छ, सुंदर और प्रगतिशील शहर बनाना है। इसके लिए स्वस्थ्य और ऊर्जावान रहना होगा। उन्होंने उपस्थित गणमान्य लोगों से कहा कि नियमित दिनचर्या, स्वास्थ्यवर्धक आहार और अच्छा आचरण तथा व्यवहार रखें। संतुलित आहार, ऋतु के अनुसार भोजन ग्रहण करने और शरीर के लिए हितकारी संतुलित तथा सात्विक आहार लेने की आदत को अपनाएं। यह सुखी और स्वस्थ जीवन का आधार है।


न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM