भावांतर योजना के तहत सलामतपुर की सहकारी संस्था में हो रहे हैं पंजीयन, 1 दिन में 20 किसानों के हुए पंजीयन
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
प्रदेश सरकार द्वारा सोयाबीन उत्पादक किसानों के हित में लागू की गई भावांतर योजना के तहत सहकारी समिति में पंजीयन होना शुरू हो गए हैं। एक दिन में ही बीस किसानों ने समिति में पंजीयन करा लिए हैं। सलामतपुर की कृषक सेवा सहकारी संस्था के प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी ने बताया कि सोयाबीन उत्पादक किसानों को उनकी उपज की सही कीमत मिले इसके लिए सरकार द्वारा सोयाबीन उत्पादक किसानों के हित में भावांतर योजना लागू की गई है। उन्होंने सोयाबीन उत्पादक किसानों से आव्हान करते हुए कहा कि भावांतर योजना का लाभ लेने के लिए वह 17 अक्टूबर तक पंजीयन जरूर कराएं। किसान भाई 24 अक्टूबर से 15 जनवरी तक सोयाबीन कृषि उपज मंडी में आसानी के साथ विक्रय कर सकेंगे।और भावांतर योजना के तहत राशि का भुगतान किसानों के बैंक खाते में किया जाएगा। गौरतलब है कि सलामतपुर सहकारी संस्था के अंतर्गत लगभग 28 गांव के लगभग 1400 किसान आते हैं। शनिवार के दिन भी संस्था कार्यालय में आसपास क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में भावांतर योजना के तहत पंजीयन कराने पहुंचे।






























बिग बॉस 20 में शुरू हुआ पहला बड़ा विवाद, यंग डीएसए और कनिका मान आमने-सामने
BRICS में आसान होगा व्यापार? पीयूष गोयल ने बाजार और भुगतान व्यवस्था पर दिया जोर
18 अमेरिकी सुरक्षित, लेकिन 70 अब भी लापता; नेपाल त्रासदी पर अमेरिका का बयान
बदहाली का शिकार: भोई कॉलोनी सहित आधा दर्जन गांवों की पक्की सड़क की आस टूटी
बेटी के मामले में घिरे पिनाराई विजयन, BJP ने कहा- अब पद पर बने रहने का हक नहीं
शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
छह घंटे की सर्जरी के बाद कैसी है शरत सक्सेना की तबीयत? जानिए लेटेस्ट अपडेट