भारत सरकार की भारतनेट उद्यमी बीएनयू योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधाओं का विस्तार
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान एवं संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के अंतर्गत भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च गति ब्रॉडबैंड सेवाओं के विस्तार हेतु भारतनेट उद्यमी बीएनयू योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य ग्राम पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक विश्वसनीय एवं सुलभ इंटरनेट सेवाएं पहुंचाना तथा स्थानीय युवाओं एवं उद्यमियों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है।भारतनेट उद्यमी बीएनयू योजना के अंतर्गत स्थानीय उद्यमियों, केबल ऑपरेटरों, स्टार्टअप्स, स्वयं सहायता समूहों तथा तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं को बीएसएनएल के साथ जुड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड एवं एफटीटीएच सेवाओं के विस्तार का अवसर प्रदान किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत उद्यमियों को नए कनेक्शन प्रदान करने, ग्राहकों को सेवा उपलब्ध कराने तथा नेटवर्क के रखरखाव में भागीदारी का अवसर मिलता है।
योजना में 2.64 लाख पंचायतों को जोड़ने का लक्ष्य--भारतनेट योजना के अंतर्गत देश की लगभग 2.64 लाख ग्राम पंचायतों को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में बीएनयू मॉडल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन, ई-गवर्नेस एवं डिजिटल भुगतान जैसी सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित किया जा रहा है। बीएसएनएल रायसेन जिले के इच्छुक युवाओं, उद्यमियों, सीएससी संचालकों एवं स्वयं सहायता समूहों से अपील की है कि वह भारतनेट उद्यमी योजना से जुड़कर अपने क्षेत्र में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने में योगदान दें तथा स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।योजना संबंधी अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु इच्छुक व्यक्ति बीएसएनएल कार्यालय, रायसेन से संपर्क कर सकते हैं।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश